सवा लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 4.01 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई जा रही है।

बाइपास रोड पर चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार जिले भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को कोतवाली पुलिस टीम चेकिंग पर थी। प्रभारी कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने आरे-द्यागड बाइपास रोड के पास एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.01 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

घटबगड़ का रहने वाला है तस्कर पुलिस ने आरोपी की पहचान 21 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र जगदीश राम, निवासी घटबगड़ वार्ड, बागेश्वर के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, शिक्षा महकमे में हड़कंप

पुलिस टीम में ये रहे शामिल सफलता पाने वाली पुलिस टीम में एसएसआई खष्टी बिष्ट के साथ हेड कांस्टेबल जय कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और नीरज वाणी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि नशा माफियाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad