रोस्टरवार करें गड्ढों को भरने का काम, सड़कों पर शेष न रहें गड्ढे: डीएम

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जनपद की सड़कों को गड्ढा-मुक्त बनाने हेतु विशेष समीक्षा की गई। बैठक में ग्रामीण निर्माण विभाग, लोनिवि, पीडब्ल्यूडी, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बीआरओ के अधिकारियों ने भाग लिया। डीएम ने कहा कि सभी विभाग रोस्टर के अनुसार गड्ढे भरने का कार्य करें और टेंडर प्रक्रिया समय से पूर्व पूरी करें, ताकि कार्यों में विलंब न हो। चेताया कि गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम भटगांई ने कहा कि सड़कों पर कहीं भी गड्ढे शेष नहीं रहने चाहिए और कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। उन्होंने सोराग में पुल का कार्य लंबित पाए जाने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कें आमजन की जीवन रेखा हैं, अतः सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सड़कें उपलब्ध हों। बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, सीडीओ आरसी तिवारी, एसडीएम कांडा ललित मोहन तिवारी, कपकोट अनिल सिंह रावत, गरूड़ प्रियंका रानी, डीएसटीओ दिनेश रावत, ईई लोनिवि संजय पांडे, पीएमजीएसवाई अंबरीश रावत, आरडब्ल्यूडी संजय भारती, वाप्कोस विशन लाल, डीडीएमओ शिखा सुयाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड
Ad