
बागेश्वर । जनपद की बैजनाथ पुलिस ने गरुड़ क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का महज़ 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो शातिर अभियुक्तों को लूटी गई नकदी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
क्या था मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, बीते 2 फरवरी 2026 को गरुड़ क्षेत्र में लूट की एक घटना सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के निर्देशन में वादी की तहरीर पर 5 फरवरी को कोतवाली बैजनाथ में FIR संख्या 03/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
ऐसे दबोचे गए आरोपी
एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी और पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दो आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 10,000 (दस हजार) रुपये भी बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तारी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) और 3(5) BNS की वृद्धि की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- हर्षित लोहनी: पुत्र स्व. अनिल लोहनी, निवासी- ग्राम दर्शानी, बैजनाथ। (पूर्व आपराधिक इतिहास: लूट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज)।
- मनीष सिंह मेहरा उर्फ थापू: पुत्र नन्दन सिंह मेहरा, निवासी- तैलीहाट, बैजनाथ। (पूर्व आपराधिक इतिहास: कौसानी और बैजनाथ में मारपीट व अन्य मामलों में लिप्त)।
पुलिस टीम की सराहना
सफलतापूर्वक खुलासा करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक भट्ट, उमेश रजवार, कांस्टेबल घनश्याम सिंह रौतेला, नरेंद्र राणा, नरेंद्र ढोक्ती और नरेंद्र कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।





