रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने वाले पदम दा को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री यात्रा का तोहफा देने वाले पदम सिंह दानू को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया गया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोगिना के प्रधानाध्यापक दीपक प्रकाश ने उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया।


बागेश्वर से रोजाना गोगिना मार्ग पर ट्रैवलर चलाने वाले पदम सिंह दानू विनम्र और व्यवहार कुशल छवि के लिए जाने जाते हैं। इस रक्षाबंधन पर उनके निशुल्क यात्रा करवाने की क्षेत्र में खूब सराहना हुई। जिसे देखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति और प्रधानाध्यापक ने उनका सम्मान किया।