कारगिल शौर्य दिवस पर वीर जवानों को किया याद

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। राउमावि लीली में कारगिल शौर्य दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों को कारगिल युद्ध में देश कर जवानों के शौर्य और वीरता की जानकारी दी गई।
बच्चों ने देश भक्ति गीतों से वीर जवानों को याद किया।
प्रधानाध्यापक बसन्त गिरी गोस्वामी ने बताया कि हमारे देश को स्वतंत्रता बहुत संघर्ष के बाद मिली है और इसकी रक्षा को हमारे सैनिक बार्डर पर अडिग रहते हैं। सैनिकों ने अपने इसी अदम्य साहस का परिचय कारगिल युद्ध में दिया। उन्हीं के सम्मान में हर साल 26 जुलाई को शौर्य दिवस मनाया जाता है।
अतिथि शिक्षक कन्हैया वर्मा ने कहा की शौर्य दिवस देश के हर सेनानी के बलिदान को सिरोधार्य कर नमन करने का दिन है। हम सभी उनके ऋणी हैं। इस मौके पर पर कविता तिवाड़ी, विनोद कर्नाटक, भगवत बोरा व कुन्दन सिंह शाही उपस्थित रहे।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.