नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, दुकान में अवैध शराब बेच रहा आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ बागेश्वर पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कपकोट पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने और पिलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने तोली (फुलवाड़ी) क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

चेकिंग के दौरान दुकान से बरामद हुई शराब

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कपकोट थाने के उपनिरीक्षक जीवन सामंत के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और नशा तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम ने तोली निवासी भूपाल सिंह (51 वर्ष) की दुकान पर छापेमारी की। तलाशी लेने पर दुकान के भीतर से अवैध रूप से रखी गई 21 बोतल और 18 पव्वे अंग्रेजी शराब (मैकडॉवल नंबर 1 रम) बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

आरोपी पर मुकदमा दर्ज

अवैध शराब के साथ पकड़े गए अभियुक्त भूपाल सिंह के खिलाफ थाना कपकोट में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत एफआईआर (FIR NO- 04/2026) पंजीकृत की गई है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बागेश्वर पुलिस की सख्त चेतावनी

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पिलाने या बिना लाइसेंस के दुकानों में शराब बेचने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशामुक्त बागेश्वर के लिए यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad