पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गाजियाबाद से दबोचा

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई के तहत कांडा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देश पर थाना काण्डा में 12 मई 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(J)(ii)/6 के तहत मुकदमा कायम किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष काण्डा को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 मई 2026 को आरोपी को KTG रेस्टोरेंट, सेक्टर-62, थाना खोड़ा कॉलोनी, जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अक्षय कुमार (21 वर्ष) पुत्र दीवान राम, निवासी ग्राम सिमकुना, पोस्ट सिमकुना, थाना काण्डा, जनपद बागेश्वर के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, जौलकांडे में हुआ व्यापक पौधरोपण
Ad