27 पव्वे अंग्रेजी और 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

कपकोट पुलिस ने रीयाल माजखेत में दबोचा तस्कर, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कपकोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी और देशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को थाना कपकोट पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस टीम ने गोविंद सिंह पुत्र हर सिंह कोरंगा, निवासी ग्राम रीयाल माजखेत को संदिग्ध हालात में रोका। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 27 पव्वे अंग्रेजी शराब और 5 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 46 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कपकोट में मु.अ.सं. 26/2026, धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामा चौकी प्रभारी अ.उ.नि. सुमित कुमार और पीआरडी हरीश कोरंगा शामिल रहे। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड
Ad