मानसूनी बारिश से जल्द राहत मिलने के आसार नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश को फिलहाल मानसूनी बारिश से निजात मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। अगले दो दिन के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के। लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
  मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन मानसून की वर्षा जारी रहने का अनुमान है। पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा का हो सकता है। छह जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जनपदों में भी बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विदित हो कि उत्तराखंड के कई इलाकों में अब भी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन बादल फटने की संभावना जताई है। आईएमडी की मानें तो उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके पहले से ज्यादा संघटित होने की संभावना है।