नमामि गंगे: कूड़ा फेंका या प्लास्टिक जलाया तो अब खैर नहीं, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

ख़बर शेयर करें -

नगर पालिका की नई पहल: सफाई से जुड़ी शिकायतों के लिए अब स्कैन करना होगा क्यूआर कोड

बागेश्वर। जनपद की नदियों को स्वच्छ रखने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने या प्लास्टिक जलाने वालों के खिलाफ अब भारी जुर्माना और चालानी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

लेगेसी वेस्ट का होगा वैज्ञानिक निस्तारण बैठक में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि वर्षों से जमा पुराने कचरे (लेगेसी वेस्ट) का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए। साथ ही अवैध डंपिंग स्थलों को चिह्नित कर उन्हें तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए गए। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में आ रही तकनीकी दिक्कतों के समाधान के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की समन्वय बैठक आयोजित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

क्यूआर कोड से सुलझेंगी जनता की शिकायतें नगर पालिका परिषद बागेश्वर ने बैठक में अपनी नई तकनीक आधारित व्यवस्था की जानकारी दी। अब शहर में कचरा संग्रहण और पृथक्करण से संबंधित शिकायतों के लिए क्यूआर कोड आधारित प्रणाली शुरू की गई है। जिलाधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस डिजिटल सेवा का लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, जौलकांडे में हुआ व्यापक पौधरोपण

प्लास्टिक जलाने पर लगेगा भारी जुर्माना पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कूड़ा या प्लास्टिक जलाना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालान की गति तेज करें।

समन्वित प्रयासों से सफल होगा अभियान डीएम ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं बल्कि इसे जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने सभी नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और विभागीय अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ आदित्य रत्न, एडीएम एन.एस. नबियाल, एसडीएम अनिल चनियाल, वैभव कांडपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad