मौसम फिर बदलेगा करवट,दो दिनों का ऑरेंज अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 29 अप्रैल के लिए मौसम का येलो अलर्ट 30 अप्रैल और 1 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम करवट ले सकता है।
राज्य के उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं अपरान्ह और शाम के समय गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है साथ ही झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना मौसम विभाग में व्यक्त की है।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 30 अप्रैल और 1 मई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने ओलावृष्टि होने तथा तेज बौछार के साथ झक्कड़ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी के तेज बहाव में बहा युवक: कपकोट पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचाई जान

मौसम विभाग का कहना है कि 30 और 1 मई को ओलावृष्टि से वृक्षारोपण बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है उन्होंने आम लोगों से सुरक्षा की दृष्टि से एतिहाद बरतने की भी अपील की है इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में 3500 मीटर या इससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना भी जताई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी के तेज बहाव में बहा युवक: कपकोट पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचाई जान
Ad