राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप: मनीष उप्रेती ने मारी बाज़ी

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। पांच दिवसीय राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप का समापन भव्य और रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौरियाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से 92 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 78 पायलट्स ने उड़ान भरते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद 55 पायलट्स ने सभी चारों राउंड सफलतापूर्वक पूरे किए। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 34 पायलट्स की भागीदारी ने राज्य की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

मनीष उप्रेती बने चैंपियन

रोमांच, सटीकता और तकनीकी दक्षता से भरपूर मुकाबले में मनीष उप्रेती ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ₹1,00,000 की पुरस्कार राशि जीती। द्वितीय स्थान पर रहे मनीष भंडारी को ₹50,000, जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पंकज कुमार को ₹30,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही 05 महिला पायलट्स को ₹5,000-₹5,000 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

डीएम-एसपी ने भी भरी उड़ान
समापन अवसर को और खास बनाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जालेख से पैराग्लाइडिंग उड़ान भरकर रोमांचक अनुभव लिया और अपने अनुभव साझा किए।

कपकोट बनेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स का हब

इस अवसर पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि बागेश्वर जनपद में पैराग्लाइडिंग एवं अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं। आने वाले समय में यह क्षेत्र रोमांच प्रेमियों के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा।
उन्होंने पर्यटन विभाग, फ्लाई हिमालया एडवेंचर, जिला प्रशासन एवं कपकोटवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस चैंपियनशिप ने कपकोट-बागेश्वर को राष्ट्रीय एडवेंचर टूरिज्म के नक्शे पर मजबूती से स्थापित किया है। जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता पूरी तरह सफल और सुरक्षित रही, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। वहीं प्रतिभागियों ने कपकोट की फ्लाइंग साइट की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  7,045 मीटर की ऊंचाई पर लहराया उत्तराखंड का गौरव, मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा पर्वतारोहण दल

यह भी पढ़ें 👉  बदियाकोट में मां भगवती के ऐतिहासिक मंदिर में लगी भीषण आग, मुख्य मंदिर को भारी नुकसान

डीएम-एसपी ने भी भरी उड़ान
समापन अवसर को और खास बनाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जालेख से पैराग्लाइडिंग उड़ान भरकर रोमांचक अनुभव लिया और अपने अनुभव साझा किए।

कपकोट बनेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स का हब

इस अवसर पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कहा कि बागेश्वर जनपद में पैराग्लाइडिंग एवं अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं। आने वाले समय में यह क्षेत्र रोमांच प्रेमियों के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा।
उन्होंने पर्यटन विभाग, फ्लाई हिमालया एडवेंचर, जिला प्रशासन एवं कपकोटवासियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस चैंपियनशिप ने कपकोट-बागेश्वर को राष्ट्रीय एडवेंचर टूरिज्म के नक्शे पर मजबूती से स्थापित किया है। जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता पूरी तरह सफल और सुरक्षित रही, जिसकी स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। वहीं प्रतिभागियों ने कपकोट की फ्लाइंग साइट की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

ADVERTISEMENTS Ad