गणवेश मिले तो खुशी से चहक उठे बच्चे, जन्मोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों से मोहा मन

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। शहीद राम सिंह बोरा राजकीय जूनियर हाईस्कूल भगरतोला में गणवेश वितरण और सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया। विद्यालय विकास के लिए  सेवित क्षेत्र के अभिभावक एवं जनप्रतिनिधियों की गोष्ठी आयोजित की गई। छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोहा। गणवेश पाकर बच्चे खुशी से चहक उठे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट जी ने स्कूल के चहारदीवारी, शहीद के नाम से गेट, स्कूल के कमरों में ब्लाक प्रमुख मद से टाईल लगाने  की घोषणा की। प्रधानाध्यापक महेश पन्त को लगन व सबसे अधिक छात्र संख्या पर बधाई दी। अभिभावकों ने सुन्दर झोडा चाचरी गाकर सभी लोगों का दिल जीत लिया। प्रधानाध्यापक पंत ने सभी लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन सिंह बोरा, मंगल सिंह बोरा, अमर सिंह बोरा,  क्षेत्र पंचायत सदस्या देवनाई  व ग्राम प्रधान  देवनाई, बिनखोली, कोटतुलारी, पूर्व प्रधान देवनाई,एसएमसी अध्यक्ष सहित समस्त विद्यालय परिवार व अभिभावक उपस्थित रहे |