सरयू में बही महिलाओं का नहीं लगा सुराग, चाची और भतीजी की खोजबीन जारी

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। सरयू नदी में छलांग लगाने वाली महिला और उसे बचाने के चक्कर में बही चाची का अब तक सुराग नहीं लग सका है। पुलिस और फायर सर्विस की टीम खोजबीन कर रही है।
 मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर को दफौट क्षेत्र के स्यालडोबा निवासी जीवंती पांडेय अपनी मानसिक रूप से कमजोर भतीजी ज्योति पाठक के साथ चौरासी, बागेश्वर निवासी किसी पुछियार के घर जा रही थी। विकास भवन के समीप अचानक सरयू नदी में छलांग लगा दी। उसको बहता देख चाची ने भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद मार दी। तेज बहाव के कारण दोनों चाची-भतीजी बहने लगे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद से महिलाओं की खोजबीन की जा रही है। पुलिस और फायर सर्विस की टीम सरयू की खाक छान रही है। हालांकि अब तक महिलाओं का सुराग नहीं लग सका है।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.