समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे श्रम प्रवर्तन अधिकारी, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पोर्टल पर लंबित शिकायतों, विशेषकर 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने पीएमजीएसवाई की कार्यप्रणाली पर नाराज़गी जताते हुए सभी लंबित शिकायतों का दो दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी की अनुपस्थिति पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने जल निगम को तीन दिनों के भीतर सभी शिकायतों का समाधान करने तथा खनन विभाग को आज ही सभी लंबित शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, दवाओं की उपलब्धता तथा शिक्षा विभाग, नगर पालिका, वन विभाग की शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। शिक्षा विभाग को भी लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

  जिलाधिकारी ने जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का भी निरीक्षण किया और सभी विभागों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, डैशबोर्ड के प्रभावी विश्लेषण, सटीक डाटाबेस तैयार करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतकर्ता से संपर्क नहीं हो पा रहा है तो समाधान का सत्यापन स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बैठक में सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, डीडीओ संगीता आर्या, जिला परियोजना निर्देशक शिल्पी पंत, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी एवं ललित मोहन तिवारी, तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad