बोले कुंजवाल: मुख्यमंत्रियों के सिफारिश पर भी हुईं हैं नियुक्ति, प्रारंभ से चली आ रही परिपाटी (वीडियो)

ख़बर शेयर करें -

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्रियों ने भी अपने लड़के और बहू को नियुक्त किया है। मुख्यमंत्रियों की सिफारिश पर भी विधानसभा में लोगों को नियुक्त किया गया है। केवल मुझ पर आरोप लगाना गलत है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा उनके कार्यकाल को अधिक हाईलाइट कर रही है।


 कुंजवाल ने कहा कि मैंने 158 कर्मचारी नियुक्त किए हैं, जिसमें अपने जिले से लेकर पूरे प्रदेश से नियुक्ति की। जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री की सिफारिश पर भी कर्मचारी नियुक्त किए गए। अधिकारियों की सिफारिश पर भी कर्मचारियों को नियुक्ति दी गई। कहा कि ये परिपाटी प्रारंभ से चली आ रही है। मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी सिफारिश पर लोगों को नियुक्ति दी है। केवल मुझ पर आरोप लगाना गलत है।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.