उत्तराखंड और यूपी पुलिस की संयुक्त स्ट्राइक, SSC परीक्षा में ‘पाताल’ से चल रहा था नकल का खेल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में नकल माफियाओं के खिलाफ धामी सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तराखंड STF और यूपी STF की संयुक्त टीम ने देहरादून के एक परीक्षा केंद्र पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए हाई-टेक नकल गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह ने नकल के लिए बाकायदा परीक्षा केंद्र के भीतर एक खुफिया भूमिगत चैंबर (Underground Chamber) बना रखा था।

पाताल में बिछा था सिस्टम का जाल

देहरादून स्थित महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में चल रही SSC मल्टी-टास्किंग (MTS) भर्ती परीक्षा के दौरान जब STF ने छापा मारा, तो अधिकारी भी दंग रह गए। जांच में सामने आया कि परीक्षा केंद्र के UPS रूम के नीचे एक गुप्त चैंबर बनाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

इस खुफिया केबिन में लैपटॉप और राऊटर छिपाकर रखे गए थे। यहां से गिरोह के सदस्य रिमोट एक्सेस के जरिए अभ्यर्थियों के कंप्यूटर सिस्टम को कंट्रोल कर रहे थे और उनके प्रश्न पत्र हल कर रहे थे।

10-10 लाख में सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह एक अभ्यर्थी से परीक्षा पास कराने के नाम पर 10-10 लाख रुपये की मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने मौके से दो मुख्य आरोपियों को दबोचा है:

  1. नीतिश कुमार
  2. भास्कर नैथानी
यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के सख्त कानून के तहत होगी कार्रवाई

पुलिस ने परीक्षा केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2023 की बेहद सख्त धाराओं के साथ-साथ अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad