जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, विवाह समारोह से लौटते समय मारी गोली

ख़बर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव में 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान से पूर्व बिहार में जदयू के युवा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है।

बुधवार की रात जेडीयू नेता सौरभ कुमार शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना पटना के पुनपुन इलाके में हुई। इस हमले में सौरभ कुमार के साथ मौजूद शख्स को भी गोली लगी है। जेडीयू नेता की हत्या के बाद समर्थकों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। गुस्साए समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार चार लोगों ने सौरभ कुमार के सिर में दो गोली मारी, जबकि उसके साथी मुनमुन को तीन गोली मारी गई। घायल हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया और उनके साथी मुनमुन का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। सौरभ कुमार नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के एक युवा नेता थे। 

ADVERTISEMENTS Ad