यूसीसी पंजीकरण की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराज़गी, दिए जरूरी निर्देश

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने यूसीसी (यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड) पंजीकरण की धीमी प्रगति पर  नाराज़गी व्यक्त की है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए  कि अधिक से अधिक लोगों का शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया आमजन के सशक्तिकरण और न्याय का आधार है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि यूसीसी का उद्देश्य आम नागरिकों को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करना है, जिससे समाज में समानता की भावना सुदृढ़ हो। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को समान सिविल अधिकार और कर्तव्य मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई

जिलाधिकारी ने नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर प्रचार अभियानों और पंजीकरण शिविरों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए ताकि हर नागरिक तक इसकी जानकारी पहुँचे और वे सरलता से पंजीकरण कर सकें। उन्होंने उपजिलाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर नियमित  समीक्षा करें और पंजीकरण की प्रगति पर सतत निगरानी रखें। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार को सही जानकारी से तुरंत खंडित किया जाए ताकि जनता को सही और स्पष्ट सूचना प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी के तेज बहाव में बहा युवक: कपकोट पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचाई जान

बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, सीडीओ आरसी तिवारी, उपजिलाधिकारी मोनिका, अनिल सिंह रावत, ईओ मोहम्मद यामीन सहित अन्य संबंधित अधिकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad