
बागेश्वर। शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर्व पर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से सरयू तट पर दीपदान और सरयू आरती का भव्य आयोजन किया गया।

रविवार की शाम दीयों की रोशनी में जगमग हुई कुमाऊं की काशी के मनोहारी दृश्य को देखने सैकड़ों लोग उमड़े। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। आकर्षक नजारे का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। दीपदान के बाद लोगों ने दुर्गा पूजा महोत्सव की ओर से आयोजित भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी मीडिया सेंटर का नाम स्व. गिरिजा शंकर जोशी के नाम करने पर बनेगा सहमति से फैसला





