बंदरों के झुंड ने किया महिला को जख्मी

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। जिले में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगरपालिका क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को बंदरों के झुंड ने जख्मी कर दिया। रेडक्रॉस की टीम ने महिला का जिला अस्पताल में उपचार करवाया।
नगरपालिका के बागनाथ वार्ड की रहने वाली शाहिदा अपने घर की ओर जा रही थी। अचानक मकान की रेलिंग पर बैठा एक बंदर उस पर झपट गया। वह बंदर को भगाने का प्रयास करने लगी, लेकिन तभी पास में बैठे अन्य बंदर भी उस पर झपट पड़े। बंदरों ने महिला को बाल खींचकर जमीन में पटक दिया। जिसके कारण महिला के पैर में भी मोच आ गई। महिला पर हमला देखकर आसपास के लोगों ने शोरगुल कर बंदरों को भगाया। रेडक्रास के चेयरमैन संजय साह जगाती ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुुंचाया और उसका उपचार कराया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी के तेज बहाव में बहा युवक: कपकोट पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचाई जान
Ad