ब्रेकिंग: माफिया अतीक अहमद के बेटे को किया ढेर, झांसी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

ख़बर शेयर करें -



एक ओर जहां माफिया अतीक अहमद उमेश पाल हत्याकांड में कोर्ट में पेश हुआ वहीं दूसरी ओर उसके बेटे असद अहमद को झांसी में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है।
असद अहमद पर प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में शामिल होने का पुलिस ने दावा किया था, हत्याकांड के बाद से ही अतीक का बेटा असद फरार था। मीडिया रिपोर्टों की जानकारी के अनुसार, पुलिस ने असद अहमद के साथ शूटर गुलाम को भी मार गिराया है। दोनों आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।

ADVERTISEMENTS Ad