25,500 की रिश्वत लेते वन दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

जागेश्वर (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने जागेश्वर क्षेत्र में जाल बिछाकर वन विभाग के एक वन दरोगा को ₹25,500 की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद वन महकमे में हड़कंप मच गया है।क्या है पूरा मामला?जानकारी के अनुसार, जागेश्वर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात वन दरोगा नवीन नौटियाल (पुत्र गोविंद प्रसाद) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को दी गई तहरीर में बताया था कि लीसा गड़ान-ढुलान कार्य के लिए वर्ष 2026 के पंजीकरण नवीनीकरण (Registration Renewal) और लंबित बिलों के भुगतान के बदले वन दरोगा द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी वन दरोगा ने ₹25,500 की रकम पकड़ी, हल्द्वानी से आई टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाईविजिलेंस की इस त्वरित कार्रवाई से कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। देर शाम तक विजिलेंस की टीम आरोपी से पूछताछ और दस्तावेजों को खंगालने में जुटी रही।विभाग का पक्षइस पूरे मामले पर प्रभागीय वनाधिकारी (सिविल सोयम वन प्रभाग) प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि फिलहाल विजिलेंस की ओर से कार्रवाई से संबंधित कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही विजिलेंस की रिपोर्ट प्राप्त होगी, आरोपी कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड
Ad