बुलडोजर चला: गरुड़ मार्केट में 600 मीटर क्षेत्र से हटा अस्थाई अतिक्रमण

ख़बर शेयर करें -

तहसीलदार निशा रानी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, हाई कोर्ट के निर्देशों पर व्यापारियों ने भी दिया सहयोग

गरुड़, बागेश्वर। गरुड़ नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आज तहसील प्रशासन ने अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार निशा रानी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीन के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाया।

कार्रवाई शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने लगभग 100 व्यापारियों को नोटिस जारी किए थे। नोटिस मिलने के बाद कुछ व्यापारियों ने स्वयं ही अपने प्रतिष्ठानों के सामने लगाए गए रैक और सीढ़ियों को हटा लिया, जिससे कार्रवाई में आसानी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  442 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

आज दोपहर 12 बजे के बाद पंजास चौराहे से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। तहसील प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थाई कब्जों को ध्वस्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  धनुषपुल के पास चेकिंग में दबोचा बरेली का तस्कर, कार से 2,770 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद

तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि गरुड़ मार्केट के लगभग 600 मीटर के मुख्य क्षेत्र में आज अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में पूरी तरह सहयोग किया। इस कार्रवाई से बाजार में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad