शहरी आवास योजना की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार, डीएम ने महीने के अंत तक अपेक्षित प्रगति लाने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। नगर निकायों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रधानमंत्री आवास (शहरी) की प्रगति की समीक्षा की। आवास निर्माण की धीमी प्रगति को लेकर नगर निकायों के ईओ को कड़ी फटकार लगायी गई तथा इस माह के अंत तक अपेक्षित प्रगति लाने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही डीएम ने सभी ईओ को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निकायों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। नगर क्षेत्र को साफ व स्वच्छ रखने और ठोस एवं अपशिष्ट कूड़े का उचित निस्तारण व प्रबंधन करने के साथ ही नगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छ्ता अभियान चलाएं।

     बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत निर्माणधीन आवासों को युद्ध स्तर पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। ताकि शहरी क्षेत्र के गरीब एवं वंचित आवास विहीन परिवारों को आधारभूत सुविधाओं के साथ ही उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाया जा सके। बैठक में बताया गया कि नगर पालिका बागेश्वर में 440 पीएम आवास,नगर पंचायत कपकोट 211 व नगर पंचायत गरुड़ में 8 पीएम आवास स्वीकृत हुए है। बैठक में नगर निकायों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड
Ad