सीआरपीएफ जवान की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि (वीडियो)

ख़बर शेयर करें -

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में घायल जवान का इलाज के दौरान हुआ था निधन
बागेश्वर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए सड़क हादसे में जान गवांने वाले सीआरपीएफ जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इलाज के दौरान जवान का निधन हो गया था। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।


डूंगरगांव निवासी देवेंद्र सिंह परिहार के पिता स्व. गुंसाई सिंह भी सीआरपीएफ में थे। पिता के निधन के बाद साल 2004 में देवेंद्र सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। बीते दिनों उनका निधन हो गया था। बुधवार की रात उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। रात को सरयू-गोमती संगम पर स्थित श्मशान घाट में केंद्रीय बल की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने पुष्प चक्र अर्पित किया। नम आंखों से ग्रामीणों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.