164 ग्राम चरस के साथ बमसेरा का युवक गिरफ्तार, कपकोट पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

कपकोट (बागेश्वर)। नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी और कपकोट पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 164 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

चेकिंग के दौरान धरी गई नशे की खेप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देश पर जिले भर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसओजी और थाना कपकोट की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर संतोष सिंह (35), पुत्र भूपाल सिंह, निवासी भराड़ी बमसेरा की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 164 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कांडा में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल पुलिस ने आरोपी संतोष सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कपकोट ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी चरस कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत झिरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस टीम में ये रहे शामिल सराहनीय कार्य करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन सामन्त, हेड कांस्टेबल विनोद हर्बोला और कांस्टेबल हरीश सनवाल शामिल थे। एसपी ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए नशे के खिलाफ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad