सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीन लोग घायल

ख़बर शेयर करें -



उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को त्यूणी तहसील क्षेत्र के रायगी मोटर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 14 साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे।
गुरुवार को दोपहर बाद रागयी मोटर मार्ग में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर थानाध्यक्ष त्यूणी आशीष रवियान एसडीआरएफ के जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी त्यूणी ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में चंदन 30 साल पुत्र पदम सिंह और बंटी 14 साल पुत्र दीवान सिंह दोनों निवासी ग्राम छुमरा तहसील त्यूणी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे में चालक दीवान सिंह, रितिक चौहान, नक्क्ष चौहान घायल हो गए।