40 कट्टा रेत अवैध ले जा रहा पिकअप सीज, चालक पर केस दर्ज

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। अवैध खनन और परिवहन पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने रेत से भरे एक पिकअप वाहन को सीज कर दिया है। वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के दिशा-निर्देशन में अवैध खनन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने शुक्रवार (25 अक्टूबर 2025) को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  7,045 मीटर की ऊंचाई पर लहराया उत्तराखंड का गौरव, मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा पर्वतारोहण दल

इसी दौरान पुलिस टीम ने वाहन संख्या UK02CA-3651 (पिकअप) को रोककर चेक किया। चेकिंग में पाया गया कि उक्त वाहन में 40 कट्टा रेत अवैध रूप से भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल मौके पर ही पिकअप वाहन को सीज कर दिया और संबंधित धाराओं में चालक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' : दो किलो चरस संग तस्कर दबोचा

बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और उसके परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए उनका यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad