कार खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

ख़बर शेयर करें -

रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया में तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादस पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी–मदकोट मार्ग पर हुआ जब मुनस्यारी की ओर जा रही इनोवा कार बंगापानी क्षेत्र में एन बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

जानकारी के अनुसार युवक मदकोट से मुनस्यारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एन बैंड के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस का 'आपरेशन प्रहार' जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तब तक दो युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, जौलकांडे में हुआ व्यापक पौधरोपण

पुलिस के अनुसार मृतकों में लक्ष्मण सिंह नेगी निवासी धूरातोली मुनस्यारी, अंकित पांडेय निवासी दौला पिथौरागढ़ और आयुष पंत निवासी पिथौरागढ़ शामिल हैं। हादसे में घायल देवेश पंत का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad