पैराफिट से टकराई सैलानियों से भरी बस, 14 घायल, 5 हल्द्वानी रेफर

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपाखी के पास बुधवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रही सैलानियों से भरी केमू (KMOU) बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार 30 यात्रियों में से 14 लोग घायल हो गए हैं।

शादी समारोह से लौट रहे थे सैलानी

जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री राजस्थान, कोलकाता और पंजाब के रहने वाले हैं। ये सभी सैलानी अल्मोड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। शाम के समय दोपाखी के पास चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे पैराफिट से जा भिड़ा। गनीमत रही कि पैराफिट ने बस को रोक लिया, अन्यथा वाहन गहरी खाई में गिर सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

5 घायलों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गरमपानी पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि:

  • प्राथमिक उपचार के बाद 5 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
  • अन्य 9 घायलों का उपचार फिलहाल गरमपानी सीएचसी में ही चल रहा है।
यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। शुरुआती तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। (संवाद)

ADVERTISEMENTS Ad