मानसून और चुनाव के चलते जनता दरबार स्थगित

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। हर महीने के पहले और चौथे सोमवार को लगने वाले जनता मिलन कार्यक्रम (जनता दरबार) को मानसून एवं आगामी विधानसभा उप निर्वाचन को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि वर्तमान में मानसून के दृष्टिगत जनपद अंतर्गत आपदा की स्थिति बनी हुई है, तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों को आपदा व निकट भविष्य में संपन्न होने वाले विधानसभा उप निर्वाचन बागेश्वर से संबंधित दायित्व भी दिये गये है। मानसून/आपदा व विधानसभा उप निर्वाचन को देखते हुए माह के प्रथम एवं चतुर्थ सोमवार को आयोजित होने वाले जनता मिलन कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड
Ad