पुलिस ने नशा तस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी, 3 लाख की चरस के साथ दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और बड़ी स्ट्राइक की है । नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी अजय साह के पर्यवेक्षण में एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से करीब 1.400 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है । अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस चरस की कीमत लगभग 03 लाख रुपये बताई जा रही है ।

नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़े तस्कर

पुलिस टीम मंगलवार को नीलकंठ रेस्टोरेंट, छाती कांडा रोड के पास सघन चेकिंग अभियान चला रही थी । इसी दौरान दो अलग-अलग वाहनों को रोककर जब उनकी तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। मोटरसाइकिल (UK03A 7511) सवार नरेन्द्र सिंह कोरंगा के पास से 774 ग्राम चरस बरामद हुई, जबकि ऑल्टो कार (UK02TA 2857) चला रहे महेश सिंह मेहता के कब्जे से 626 ग्राम अवैध चरस मिली । दोनों आरोपी कपकोट तहसील के ग्राम चुचेर के निवासी हैं

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश की चेतावनी: बागेश्वर में शनिवार कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, प्रशासन अलर्टकोभारी बारिश की चेतावनी: बागेश्वर में शनिवार कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, प्रशासन अलर्ट

वाहन सीज, पुलिस टीम को मिली सराहना

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और कार दोनों को सीज कर दिया है 。 गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं (मु. FIR NO-09/26 धारा 08/20/60) के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है । इस बड़ी सफलता को अंजाम देने वाली टीम में उ.नि. मनोहर चंद, कांस्टेबल प्रेम राम, संतोष सिंह, रमेश सिंह, भुवन बोरा और राजेन्द्र कुमार शामिल रहे ।