ब्रेकिंग- कपकोट के मुनार में बोलेरो गहरी खाई में समाई, दो महिलाओं की मौत, पांच गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

बावे बेंड के पास 100 मीटर नीचे गिरा वाहन, मौके पर मचा कोहराम

कपकोट/बागेश्वर। जनपद के कपकोट तहसील क्षेत्र के मुनार के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बोलेरो वाहन (UK 02 TA 3078) अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

शिखा सुयाल ने दी पुष्टि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और 108 एम्बुलेंस की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई थीं। उन्होंने बताया कि वाहन में कुल सात लोग सवार थे। मृतकों में से एक की पहचान पनुली देवी के रूप में हुई है, जबकि दूसरी मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  7,045 मीटर की ऊंचाई पर लहराया उत्तराखंड का गौरव, मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा पर्वतारोहण दल

रेस्क्यू और घायलों का हाल आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, हादसा मुनार के पास बावे बेंड पर हुआ। वाहन मोड़ काटते समय अचानक अनियंत्रित हुआ और गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की टीम ने भारी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी कपकोट पहुँचाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बदियाकोट में मां भगवती के ऐतिहासिक मंदिर में लगी भीषण आग, मुख्य मंदिर को भारी नुकसान

घटनास्थल पर अफरा-तफरी बावे बेंड के पास हुए इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन काफी ऊंचाई से नीचे गिरा, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं। फिलहाल घायलों का उपचार सीएचसी में चल रहा है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad