भाजपा युवा मोर्चा ने जारी की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची,15 युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -



बागेश्वर।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह गस्याल ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत और भाजपा के जिलाध्यक्ष की सहमति के बाद जिले के युवा मोर्चा पदाधिकारियों की सूची घोषित कर दी है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा में
अक्षय चन्याल,संदीप जोशी, विक्रम खाती और योगेश सनवाल को जिला उपाध्यक्ष,राजेन्द्र दानू और दीपक खुल्बे जी को जिला महामंत्री,
अंकित ऐठानी, महेश गढ़िया, निर्मल साह और ममता कुमारी को जिला मंत्री, कृष्णा फर्स्वाण को जिला कार्यालय प्रभारी,
कृष्णा शाही को जिला कोषाध्यक्ष ,कमल कांडपाल को जिला मीडिया प्रभारी, विनय तिवारी जी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी,कमल राणा को आई टी सेल का जिला प्रभारी बनाया गया है। युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास,जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया ने बधाई दी है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी और मोर्चे की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की है।