बागेश्वर के नए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार मेहरा ने संभाला कार्यभार, अवैध नशे व साइबर फ्रॉड पर सख्ती के संकेत

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर जनपद में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार मेहरा (IPS) ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने बाबा बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पुलिस कार्यालय पहुंचकर गार्ड सलामी ली तथा जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, जौलकांडे में हुआ व्यापक पौधरोपण

प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अवैध नशे के कारोबार, साइबर फ्रॉड और यातायात व्यवस्था में सुधार उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर प्रभावी एवं ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही बीट पुलिसिंग को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे आमजन से बेहतर संवाद स्थापित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

उन्होंने पुलिस बल का मनोबल ऊंचा रखने और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में भी निरंतर प्रयास करने की बात कही। अराजक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने का भी आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS Ad