
बागेश्वर। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
दुकान में शराब पिलाने पर राजेन्द्र प्रसाद गिरफ्तार
पहली कार्रवाई के दौरान बैजनाथ पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान राजेन्द्र प्रसाद (37 वर्ष), पुत्र गुसांई राम, निवासी ग्राम मथुरो (कौसानी) को अपनी दुकान में बिना लाइसेंस ग्राहकों को शराब परोसते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बैजनाथ में FIR No. 08/2026 धारा 60(1)/21 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
56 पव्वों के साथ कमल किशोर पुलिस की गिरफ्त में
एक अन्य मामले में पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कमल किशोर (35 वर्ष), पुत्र गोकुलानन्द, निवासी बिलौना (बागेश्वर) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 56 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ FIR No. 09/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए इस तरह की छापेमारी और चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।





