उत्तरायणी मेले पर ड्रोन और CCTV की पैनी नजर, सुरक्षा के लिए बागेश्वर पुलिस ने तैयार किया ‘एक्शन प्लान’

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वरऐतिहासिक और पौराणिक उत्तरायणी मेले को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए बागेश्वर पुलिस ने कमर कस ली है। मकर संक्रांति के अवसर पर 13 जनवरी से शुरू हो रहे मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके (IPS) ने पुलिस बल की ब्रीफिंग की। एसपी ने स्पष्ट किया कि मेले में अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी।

2 जोन और 6 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र

सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण मेला क्षेत्र को 2 जोन और 6 सेक्टर में विभाजित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 5 अस्थाई पुलिस चौकियां बनाई गई हैं, जिनमें नुमाइशखेत (खोया-पाया केंद्र), भोटिया पड़ाव, सरयू बगड़, जवाहर परिहार मैदान और जल संस्थान नया बाजार शामिल हैं। मेले के ओवरऑल प्रभारी क्षेत्राधिकारी अजय शाह होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, जौलकांडे में हुआ व्यापक पौधरोपण

जल पुलिस और SDRF की रहेगी मुस्तैदी

सरयू-गोमती संगम और विभिन्न घाटों पर स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जल पुलिस और SDRF की टीमें तैनात की गई हैं। विशेष रूप से महिला घाटों पर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा, आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की 5 टीमें मेला क्षेत्र में मुस्तैद रहेंगी।

66 कैमरों और ड्रोन से होगी निगरानी

मेले में सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जो जेबकतरों और हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे। पूरे क्षेत्र में 66 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। बम निरोधक दस्ता (BDDS) भी समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाएगा।

यातायात प्लान: शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री

यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 4 बैरियर स्थापित किए गए हैं। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर मेला क्षेत्र में सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शहर में केवल अनुमति प्राप्त वाहनों को प्रवेश मिलेगा, जबकि अन्य सभी वाहन बाईपास रोड का उपयोग करेंगे।

एसपी चंद्रशेखर घोडके ने कहा: > “बागेश्वर पुलिस ‘मित्रता, सेवा और सुरक्षा’ के संकल्प के साथ तैनात है। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ मेले का आनंद लें, उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”

ब्रीफिंग में ये रहे मौजूद: इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, सीओ अजय शाह, सीओ कपकोट मनीष शर्मा, सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक अनिल उपाध्याय सहित सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, शिक्षा महकमे में हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad