ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (आईपीएस) के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 26 जून को थाना कपकोट पुलिस ने कोतवाली बागेश्वर में दर्ज धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहे **ललित कठायत उर्फ लक्की कठायत पुत्र खुशाल सिंह, निवासी सरन कर्मी (हाल निवासी पालीडुगरा, कपकोट) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भटखोला जीआईसी के प्रभारी प्रधानाचार्य की चाकू मारकर निर्मम हत्या, आरोपी प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ कपकोट थाना और कोतवाली बागेश्वर में मारपीट, धमकी, पॉक्सो अधिनियम तथा एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड: आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad