हॉस्टल में पढ़ रही छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जंगल में वारदात को दिया अंजाम

ख़बर शेयर करें -

सरोवर नगरी के एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत हल्द्वानी निवासी छात्रा ने काशीपुर के एक युवक पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंटरनेट मीडिया से हुई थी दोस्ती

छात्रा नैनीताल स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व इंटरनेट मीडिया अकाउंट चलाने के दौरान उसका परिचय काशीपुर निवासी साहिल वर्मा से हुआ था। दोस्ती होने के बाद आरोपी ने उसे बहला-फुसलाना शुरू कर दिया।

कालाढूंगी रोड स्थित जंगल में हुई वारदात

छात्रा के अनुसार, आरोपी साहिल वर्मा बहला-फुसलाकर उसे कालाढूंगी रोड स्थित जंगल में ले गया, जहाँ उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस का 'आपरेशन प्रहार' जारी

एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर सुभाषनगर कॉलोनी, काशीपुर निवासी साहिल वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसएसआई दिनेश जोशी ने जानकारी दी कि आरोपी साहिल वर्मा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad