14 वर्षीय किशोर फंदे से झूला, मौत

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले के एक गांव में 14 साल का किशोर फंदे से झूल गया। परिजनों उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसने दम तोड दिया। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
मामला कांडा थाना क्षेत्र के गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा नौ में पढ़ने वाले किशोर हर्षित ने शुक्रवार की रात को साड़ी का फंदा बनाया और घर के भीतर ही फंदे से लटक गया। परिजनों ने उसे झूलते देखा तो तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल को रवाना हुए। हालांकि वह बच नहीं सका। एसओ खुशवंत सिंह ने बताया कि रात को उन्हें नाबालिग के फंदे से झूलने की सूचना मिली थी। इधर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, दर्जा राज्यमंत्री, विधायक और डीएम ने दिए प्रकरणों के जल्द निस्तारण के निर्देश