एक ही भवन में संचालित होंगे तीन विभाग, सीएम धामी ने किया भवन का लोकार्पण

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटी पार्क देहरादून में लेखा परीक्षा विभाग, रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटी और अर्थ एवं संख्या के नवनिर्मित एकीकृत भवन का लोकार्पण किया। भवन का निर्माण ब्रिटकुल द्वारा 29.76 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है।  
   मुख्यमंत्री ने विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारण राज्य सरकार के मूल मंत्र हैं। तीन विभाग एक ही भवन में संचालित होने से लोगों को आसानी होगी और विभागों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से कार्य कर रही है। राज्य के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को भी अपने विभाग में अपना अहम योगदान देना होगा। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, एसएन पांडेय आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कपकोट के असों-भैरूं मोटरमार्ग पर घास लेने जा रही पिकअप खाई में गिरी, चालक की मौत, पांच महिलाएं घायल दो की हालत गंभीर
Ad