खाई में गिरी स्कूटी,युवक की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

अनियंत्रित होकर स्कूटी गहरी खाई में जा गिरी जिसमें स्कूटी सवार की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और उसे मोर्चरी में भिजवाया घटना पिथौरागढ़ के खाती गांव की बताई जाती है ।
बुधवार को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि तहसील पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत खतीगांव-तल्ली धार मोटर मार्ग पर खाती गांव, पट्टी चमाली के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होने से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

उक्त सूचना पर SDRF के उपनिरीक्षक राम सिंह बोरा तत्काल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सर्च अभियान चलाते हुए उन्होंने उक्त स्कूटी (UK 05- 4019) सवार अरमान सिंह s/o राम सिंह चड्ढा, उम्र 17 वर्ष, निवासी तल्लीधार, पट्टी चमाली, पिथौरागढ़ की जांच की जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  442 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उक्त युवक के शव को बाहर निकालकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस को सुपर्द किया गया ऐसे पुलिस ने उसको शव विच्छेदन गृह भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी के तेज बहाव में बहा युवक: कपकोट पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से बचाई जान
Ad