होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: नशे में फर्राटा भर रहे दो युवक गिरफ्तार, बाइकें सीज

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए बागेश्वर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। हुड़दंगियों और नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) के कड़े निर्देशों के बाद ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम शुरू हो चुका है। इसी क्रम में कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शराब के नशे में वाहन दौड़ा रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर उनकी मोटर साइकिलें सीज कर दी हैं।पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान दो बाइक सवारों को रोका गया, जो न केवल नशे में धुत थे, बल्कि सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर राहगीरों की जान जोखिम में डाल रहे थे। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए दोनों को दबोच लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:राकेश कुमार: पुत्र बद्री राम, निवासी- ग्वाड़ पजेना, कोतवाली बैजनाथ (वाहन संख्या UK02B-4540)पवन भण्डारी: पुत्र कैलाश भण्डारी, निवासी- ग्राम कज्यूली, कोतवाली बैजनाथ (वाहन संख्या UK07BS-6818)पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट (MV Act) की गंभीर धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की है। मौके पर ही उनके वाहनों को सीज कर दिया गया।एसपी की चेतावनी: “हुड़दंग किया तो बनेगी नजीर”पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मेहरा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहार की आड़ में कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा:”होली खुशियों का त्योहार है, इसे हुड़दंग का माध्यम न बनाएं। यदि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाता, स्टंट करता या शांति व्यवस्था भंग करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध ऐसी कठोर कार्यवाही की जाएगी जो नजीर बनेगी। हमारी मोबाइल टीमें और ‘इंटरसेप्टर’ चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।”बागेश्वर पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित तरीके से होली का आनंद लें।