प्रदेश में बढ़ते अपराध से अक्रोशित कांग्रेस ने जलाया सरकार का पुतला

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। हरिद्वार में पिछले दिनों नाबालिग से दुष्कर्म और प्रदेश में बढ़ते अपराध के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया।
  नगर के एसबीआई तिराहे पर जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने में सरकार असफल साबित हो रही है। दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। अपराधों में सत्तारूढ़ दल से संबंध रखने वालों का नाम भी सामने आ रहा है। कहा कि जनता के हित में कांग्रेस लगातार संघर्ष करेगी। इस मौके पर संगठन मंत्री कवि जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।