ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.54 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बागेश्वर पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में अहम सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसओजी टीम ने एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान एसओजी टीम ने कोतवाली बागेश्वर क्षेत्र से हर्षित टम्टा उर्फ हरीश कुमार (20 वर्ष) पुत्र इंदर राम टम्टा, निवासी घटबगढ़ वार्ड, को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.54 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' : दो किलो चरस संग तस्कर दबोचा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में एफआईआर संख्या 21/26, धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' : दो किलो चरस संग तस्कर दबोचा

पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत आगे भी इसी तरह की सघन चेकिंग और कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad