पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, उत्तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे स्कूल और दफ्तर

ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (रिटायर्ड) का मंगलवार (19 मई, 2026) को आकस्मिक निधन हो गया है. उनके निधन पर शासन ने प्रदेश में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है. वहीं, बुधवार (20 मई) को उनकी अंत्येष्टि के दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे.

तीन दिन तक झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज अपर सचिव महावीर सिंह चौहान की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 19 मई से 21 मई 2026 तक तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. इस दौरान प्रदेश के सभी जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे. इसके साथ ही इस अवधि में सरकार की ओर से किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, शिक्षा महकमे में हड़कंप

कल होगी अंत्येष्टि, राजकीय अवकाश घोषित पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का अंतिम संस्कार 20 मई को पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा. अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान भी रहेंगे बंद शासन के आदेश के बाद शिक्षा निदेशक (माध्यमिक/प्रारंभिक शिक्षा) डॉ. मुकुल कुमार ने भी विभागीय निर्देश जारी कर दिए हैं. इसके तहत 20 मई को उत्तराखंड के सभी शासकीय, अशासकीय (एडेड) और निजी स्कूल, कॉलेज व सभी शैक्षणिक संस्थान और शिक्षा विभाग के कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे. शिक्षा विभाग ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है

ADVERTISEMENTS Ad