द्रोणाचार्य पुरस्कार की राशि ताइक्वांडो के विकास में खर्च करेंगे कमलेश, ताइक्वांडो एकेडमी के लिए खरीदेंगे उपकरण

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो कोच कमलेश तिवारी  देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार में मिली ₹300000 की राशि ताइक्वांडो खेल के विकास में खर्च करेंगे। विगत 24 मार्च को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार की राशि के रूप में तीन लाख का चेक प्रदान किया था। कोच तिवारी ने जिला व्यापार संघ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में यह बात कही है।
ताइक्वांडो अकैडमी दयांगन में जिला व्यापार संघ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच कमलेश तिवारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कोच तिवारी ने कहा कि वह इनाम में मिली संपूर्ण धनराशि का उपयोग ताइक्वांडो अकैडमी द्यांगन के लिए उपकरण खरीदने में खर्च करेंगे। कहा कि पुरस्कार मिलने के बाद अब उनकी जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है और वह दोगुने उत्साह के साथ खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए कार्य करेंगे। सम्मान समारोह में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कार्की, नवीन लाल साह, मनीष जखवाल, दरपान सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।