एक लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का अभियान रंग ला रहा है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए एसओजी टीम ने एक व्यक्ति को करीब एक लाख रुपये मूल्य की अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

चैकिंग के दौरान मिली सफलता पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशानुसार जिले भर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को एसओजी की टीम खाईबगड़ पुल तिराहे के पास वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 454 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस चरस की कीमत लगभग 01 लाख रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  7,045 मीटर की ऊंचाई पर लहराया उत्तराखंड का गौरव, मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा पर्वतारोहण दल

कपकोट का रहने वाला है आरोपी गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महिपाल सिंह (45 वर्ष) पुत्र नन्दन सिंह, निवासी ग्राम तोली, थाना कपकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर चरस जब्त कर ली। थानाध्यक्ष कपकोट ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (मु. FIR N0-22/2026) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह चरस कहाँ से लाया था और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।

यह भी पढ़ें 👉  बदियाकोट में मां भगवती के ऐतिहासिक मंदिर में लगी भीषण आग, मुख्य मंदिर को भारी नुकसान

पुलिस टीम को शाबासी नशे के खिलाफ इस सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है। गिरफ्तार करने वाली एसओजी टीम में उपनिरीक्षक जीवन सिंह सामन्त, कांस्टेबल संतोष सिंह, रमेश सिंह, भुवन बोरा और चालक राजेन्द्र कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad