डीएम ने किया मोटर मार्ग में चल रहे डामरीकरण का निरीक्षण, सैंपल लेकर दिए जांच के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बीआरओ द्वारा किए जा रहे डामरीकरण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डामरीकरण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाय। साथ ही सड़क में पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गड्ढा मुक्त सडकें बनाना प्रदेश सरकार का उददेश्य है जिसके लिए अधिकारी गंभीरता से कार्य करें।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बालीघाट से शामा तक चल रहे डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि डामरीकरण का कार्य समय पर पूर्ण किया जाय तथा इसमें सभी तकनीकी पहलुओं का ध्यान रखा जाय। कहा कि डामरीकरण में गुणवत्ता का ध्यान विशेष रूप से रखा जाय, ताकि इसका लाभ लंबे समय तक जनता को मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों के सुधारीकरण व उन्हें सुगम बनाने के लिए कृतसंकल्प है सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने लोनिवि से अन्य सड़कों की स्थिति व कार्यों की जानकारी ली तथा सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मार्ग में किए जा रहे डामरीकरण की चौड़ाई नपवाई और मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण का सैंपल लेते हुए जांच के निर्देश दिए ।

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लोनिवि भुबन जोशी, जेई बीआरओ एके भाष्कर मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में टनकपुर डिपो की रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, अपनी ही बस के पहिए के नीचे आने से चालक की मौत
Ad